प्रशासनिक फेरबदल-रवि सिंह बने आरंग के नए अनुविभागीय अधिकारी (SDM)-लेंगे अभिलाषा पैकरा की जगह
आरंग।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, नवा रायपुर) द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश (दिनांक 29 सितंबर 2026) के अनुपालन में, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद स्थानीय स्तर पर कार्य विभाजन में संशोधन किया गया है।इस नए आदेश के तहत, रवि सिंह को आरंग अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इस पद पर अभिलाषा पैकरा का स्थान लेंगे और कार्यभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व में 20 अगस्त 2026 को जारी कार्य विभाजन आदेश को संशोधित करते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह प्रशासनिक व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी की गई है, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित होते रहें।
विनोद गुप्ता-आरंग



