पूर्व सांसद स्व.परसराम भारद्वाज की जयंती-आरंग में संयुक्त श्रद्धांजलि सभा व बैठक का हुआ आयोजन
आरंग-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के संयुक्त तत्वावधान में आज राजीव भवन आरंग में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व परसराम भारद्वाज की जयंती सम्मानपूर्वक मनाई गई।जयंती के इस गरिमामय अवसर पर राजीव भवन में एक विशेष बैठक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्व. भारद्वाज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके जनसेवा, सांगठनिक योगदान और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर खिलावन निषाद ,नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता, वरिष्ठ नेता मंगल मूर्ति अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष भारत लोधी, पार्षद ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर, दिलीप साहू ,देवेंद्र धृतलहरें, मुकेश लोधी , लेश साहू , होरी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



