उपलब्धि-इस व्याख्याता को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान
आरंग।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में पदस्थ व्याख्याता सुनीता पांडेय को आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।रायपुर के वृंदावन हॉल में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। व्याख्याता सुनीता पांडेय को रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एमजी सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन.के. अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश तोरानी एवं शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापक स्मिता सिंह ने सम्मानित किया।सुनीता पांडेय को मिले इस सम्मान से विद्यालय एवं विकासखंड के शिक्षकों में हर्ष है। उनके सम्मान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विनोद गुप्ता-आरंग



