Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण

    April 22, 2026

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»Aaj ka Rashifal 21 December 2025: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
    बड़ी खबर

    Aaj ka Rashifal 21 December 2025: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    21 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें।

    मेष राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। लाभ के आसार नजर आएंगे ठेकेदारों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको नये टेंडर मिल सकते हैं या फिर रुका हुआ पुराना टेंडर वापस मिल सकता है। आज सीनियर्स का सुझाव आपके पछ में रहेगा। आज सभी से सोच-समझकर बात करें। किसी से फजूल की बहस न करें। आप सकारात्मक सोच के साथ आज कठिनाइयों को दूर कर काम को पूरा लेंगे। निगेटिव थॉट्स आज आपके पास भी नहीं भटकेगें। आज बच्चों की व्यवहार से आपको थोड़ी निराशा महसूस होगी। आज परिवारवालों के साथ विदेश घूमने का योग बन सकता है। 

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि:

    आपका मन आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप जिस काम को आज शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले लोगों को ऑफिस में आज अपने सीनीयर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। साथ ही उन्हें पदोन्नति भी किया जा सकता है। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप आसानी से इसे पूरा कर लेंगे। आप सकारात्मक निर्णय लेने में आज सफल होंगे। इस राशि के व्यापारी आज लोहे के सामान न खरीदें वरना आपको घाटा हो सकता है। नये कामों की शुरूआत करने से पहले माता-पिता की राय जरूर लें। 

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि:

    आज आपका मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनीतिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे उनसे फायदा भी मिल सकता है। करियर के लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है। आज मेहनत कुछ ज्यादा हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सहयोग और सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे मसालेदार चीजों से बचने की कोशिश करें। साथ ही अपने दायरे के लोगों से जुड़ेंगे और नेक काम करने की कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बन रहे है। 

    • शुभ रंग- लाइट हरा
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं। इस राशि की महिलाएं आज अपने हस्बैंड को नये कपड़े गिफ्ट कर सकती है। इससे आप दोनों के संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही अपनों को उपहार गिफ्ट भी कर सकते हैं। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि:

    आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ किसी मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपको अचानक से सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। आज रिश्तेदारों से आपको उपहार भी मिल सकते हैं। साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति आज खुद को तैयार रखें। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आप दोनों के जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पैसो के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चनें भी आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच के साथ आप इसे पूरा कर लेंगे। आज अपने बिगड़े हुए पुराने रिश्तों को आप बात करके सुधार सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस का कोई काम पूरा करने में बड़े भाई की सलाह कारगर साबित होगी। 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि:

    आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक कामों में मन लगा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जूड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। जिससे घर में छोटी – सी पार्टी होगी। पूराने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाएंगे। व्यापार में दो गुना वृद्धि होने का योग बन रहा है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि:

    आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक है। इस राशि वाले स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। थोड़ा धैर्य और खुद पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं। आज आप ड्राविंग करते वक्त फ़ोन पर बात न करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आप नया वाहन खरीदेंगे। आपको अपनी मन पसंद कलर की गाड़ी मिल सकती है। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि:

    आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है। आपकी व्यवहारकुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आज आपके मन में किसी तरह की उत्सुकता हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। 

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि:

    आज दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आने वाले दिनों के कामों की योजना बन सकती है। कोई बिजनेस डील साइन कर सकते है जिससे आपको काफी फायदा होगा। नौकरी में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने के लिए जरूरत है। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को आज विवाह प्रस्ताव मिलेगा। शादीशुदा लोग सामंजस्य बनाकर चलेगें तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी। आज कोई बात आपको परेशान कर सकती है। दोस्तों से मिलने के बाद सारी परेशानी ठीक हो जाएगी। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि:

    आज रोजमर्रा के काम से धन लाभ होने के योग हैं। साथ ही पार्टनर की भी मदद मिल सकती है। आज आपके मन में समाज का कोई काम करने के लिए विचार आ सकते हैं। आज पैसों के उलझे मामलों को सुलझाने पर ध्यान देंगे। आज आपके रुके हुए कामकाज में मन लगेगा और उसे पूरा कर भी सकते है। जीवनसाथी में सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। लेन-देन के काम आज ही पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं सफलता अवश्य मिलेगी। 

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि:

    आज पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक सोच होगी। साथ ही नौकरी में अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें फायदा होने के योग हैं। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    Vinod GuptaApril 22, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे… आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.