Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 15 June 2025: आज इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं शुभ समाचार,पढ़ें आज का राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 15 June 2025: आज इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं शुभ समाचार,पढ़ें आज का राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    15 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर चुके है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज बिजनेस में नए कामों को लेकर बनाई योजनाओं पर काम होगा। सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। अपने सहयोगियों की मदद से आप उसे हल करेंगे। आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा। आज अनुभव की कमी के कारण कोई काम रुक सकता हैं। कुछ करीबी लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठाएंगे।

    • शुभ रंग- भूरा 
    • शुभ अंक- 07

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका स्वाभिमान और हिम्मत आपकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। आपके इसी स्वभाव की वजह से घर तथा बाहर मान-सम्मान बना रहेगा। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा। इस राशि के स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज आपको कुछ नए जन संपर्कों से लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 02

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज पिछले कुछ गलतियों से सीख लेकर अपनी वर्तमान कार्य प्रणाली में सुधार लाएंगे। इससे आपको अपने कामों को उचित तरीके से करने में सहायता मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आज व्यावसायिक संबंधी गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के सहयोगी बनेंगे। 

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 09

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवस्थित दिनचर्या रहने और उसके बेहतर परिणाम मिलने से मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय बीतेगा। किसी जन्मदिन या किसी अन्य पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा तथा लोगों से मेल-मिलाप तथा बातचीत ज्ञानवर्धक रहेगा। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 03

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली के बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं, इसलिए खूब मन लगाकर मेहनत करेंगे । राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय देंगे। आज वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आज बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 07

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज घर में रख-रखाव या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करे। इस समय आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो सकती है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व भी रहेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। और आप तनाव मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 05

    तुला राशि

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज बिजनेस में काम करने के तरीकों को और बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत और एकाग्रता की जरूरत रहेगी। मुश्किल वक्त में किसी काबिल इंसान की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़-भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। 

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 04

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा है। मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में बिताएंगे। आज ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। 

    • शुभ रंग- ग्रे 
    • शुभ अंक- 08

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को कल पर न टालकर सही समय पर काम शुरू करने की कोशिश करेंगे तो आपको ज्यादा लाभ होगा। आपकी अंदरूनी व्यवस्था बनी रहेगी और इनकम भी बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। आज घर की देखरेख अथवा मरम्मत संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक मनन यानी विचार करने की जरूरत है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता

    है।

    • शुभ रंग- गोल्डेन
    • शुभ अंक- 09

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आपकी किसी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर देंगे। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 04

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज मार्केटिंग संबंधी काम पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज सभी व्यावसायिक काम सुचारू रूप से होते जाएंगे, इसलिए अपनी पूरी मेहनत व ध्यान अपने कामों पर ही केंद्रित रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। आज जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना भी उचित रहेगा। आज ससुराल पक्ष के साथ रिश्तो को मधुर बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का भी जरूर अनुसरण करेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज इनकम बढ़ाने की दिशा में चल रही कोशिश सफल होने के योग है। बच्चों द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। आज पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान रखेंगे, क्योंकि किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित ही रखें।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 08
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    Rekhraaz SahuJuly 28, 20265 Views

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.