Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कलेक्टर ने किया पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य कर रहे टीम को सम्मानित-कहा भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

    May 26, 2026

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-अवैध शराब के खिलाफ यहाँ की कार्यवाही…

    May 26, 2026

    आरंग में निःशुल्क जुंबा समर कैंप,-ऊर्जा की लय, स्वास्थ्य की धुन में थिरके बच्चे

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»ताजा खबर»Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: इन 4 राशियों को अचानक होगा धन लाभ, बिजनेस में भी मिलेगी मदद…पढ़ें दैनिक राशिफल
    ताजा खबर

    Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: इन 4 राशियों को अचानक होगा धन लाभ, बिजनेस में भी मिलेगी मदद…पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 32 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सोने – चाँदी का बिजनेस करने वालों को बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन में आज सुधार होगा , रिश्ते में नयापन आएगा। बच्चे आज दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बाहर जा सकते है। लवमेट आज एक – दूसरे का ख्याल रखेंगे, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत बनेगा। साहित्य में रुचि रखने वाले आज सामाजिक मुद्दों पर काव्य रचना की शुरुआत कर सकते है। आज आप पैसे का लेन – देन करने से बचें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 09

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप दोस्त के साथ मिलकर किसी बिजनेस की शुरुआत की बात कर सकते है। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपको ऋण से मुक्ति मिलेगी , जिससे आप आगे तरक्की कर पाएंगे। आज आपका मन कल्पना में व्यस्त रहेगा, नए विचार आएंगे जो आगे चलकर लाभ दिलाएंगे। परिवार में सुख – शांति बनी रहेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। महिलाएं आज काम के बाद थोड़ा समय खुद के लिए निकालेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 02

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप परिवार को लेकर कुछ साहसिक कदम उठाएंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह प्रस्ताव मिलने के संकेत मिल रहे है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर सीनियर से मदद मांग सकते है। कुछ मामलों में आज आपको समझदारी से काम लेना चाहिये। प्राइवेट ऑफिस में कार्य करने वाले व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप बेहतर काम कर पायेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 06

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें। महिलाएं घर से किसी काम की शुरुआत कर सकती है, जिसमें उनको बड़ा लाभ होगा। आज किसी बात को लेकर मित्र के साथ चर्चा हो सकती है। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे है।

    • शुभ रंग- इंडिगो
    • शुभ अंक- 08

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है। आज आप अपनी मेहनत और जुनून से अपने सपनों को पूरा करेंगे। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने वालों के लिए आज अच्छा दिन है। आज आप समाज कल्याण की भावना से ओत – प्रोत होकर, समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात परिजनों से करेंगे, उनको परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 05

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आप दिनचर्या से जुड़े सारे काम निपटाकर थोड़ा समय अपने लिए भी निकालेंगे। किसी क्षेत्र में रिसर्च कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। आज आप कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आने वाले समय में लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। छात्र को लिए आज बहुत बड़ा दिन है, उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक – सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे आप लोग बाहर डिनर करने भी जा सकते है। आज आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। महिलाएं आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकती है, जहां उनको नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप फैमिली के साथ ट्रिप पर जाएंगे , जिससे आपका मूड फ्रेश होगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस को दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते है। वकीलों के लिए आज ख़ुशी का दिन है, उनको किसी मुकदमे में जीत हासिल होगी। आज आप पारिवारिक माहौल को अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आज आप बड़ों से सलाह करके घर में धार्मिक आयोजन करवा सकते है। आज आप किसी के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें, जितना हो सके दूर रहें। आज आप घर पर रहकर भाई – बहनों के साथ गेम खेलेंगे और बाहर घूमने भी जा सकते है।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 01

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी बड़े सेलेब्रिटी से मुलाकात करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन में सुधार होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपके पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे, आपके उनके साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। कुछ मामलों में आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए, जिससे आप होने वाले नुकसान से बच सकें। आज आप सहकर्मियों के सहयोग से रोज की अपेक्षा ज्यादा काम कर पायेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डेन
    • शुभ अंक- 07

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपको सगे-सम्बन्धियों के माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का स्नेह मिलेगा जिससे आपका स्ट्रेस दूर होगा। आज आप अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर सकते है, आपको बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को आज बाहर जाकर पढ़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा | आज आपको सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा, जिससे आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 8

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज ऑफिस में आपको बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस राशि की महिलाओं की रुचि आज रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रहेगी, आप घर को सजाने-संवारने का काम करेंगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से होगी , पुरानी यादें ताज़ा होगी। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा , शिक्षकों का साथ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको कपड़े के बिजनेस में बढ़िया धन लाभ होगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे, आपको बड़ा पद भी ऑफर कर सकते है। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बात करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार प्राप्त होगा, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को आज , मल्टीनेशनल कम्पनी से ऑफर आएगा | स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं दूर होगी, जिससे आज आप खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे।

    • शुभ रंग- ब्राउन
    • शुभ अंक- 05
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कलेक्टर ने किया पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य कर रहे टीम को सम्मानित-कहा भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

    Vinod GuptaMay 26, 2026

    कलेक्टर ने किया पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य कर रहे टीम को सम्मानित-कहा भारतीय संस्कृति व ज्ञान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.