Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026

    श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस-गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार कथा से बही भक्ति की धारा

    August 10, 2026

    16 अगस्त को होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन-लोधी समाज की कार्यकारिणी बैठक में तैयारी को लेकर लिए गए कई निर्णय

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»16 अगस्त को होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन-लोधी समाज की कार्यकारिणी बैठक में तैयारी को लेकर लिए गए कई निर्णय
    Blog

    16 अगस्त को होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन-लोधी समाज की कार्यकारिणी बैठक में तैयारी को लेकर लिए गए कई निर्णय

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 10, 202669 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    16 अगस्त को होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन-लोधी समाज की कार्यकारिणी बैठक में तैयारी को लेकर लिए गए कई निर्णय

    आरंग, 1857 की क्रांति की महान सेनानायक वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज 09 अगस्त को लोधी समाज की एक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन लोधी सामुदायिक भवन अवंती चौक में किया गया। इस बैठक में सामाजिक प्रकरणों के अलावा आगामी 16 अगस्त को होने वाले जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। तैयार रूपरेखा के अनुसार जिस पर सामाजिक एकजुटता और सहभागिता से वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के अवंती चौक से शुरू होकर लोधी पारा, मछली चौक, श्याम बाजार, नेताजी चौक, मेन रोड, शीतला पारा, साहू पारा, केवशी लोधी पारा होते हुए वापस अवंती चौक तक पहुंचेगी।शोभायात्रा में धुमाल और डीजे के साथ बड़ी संख्या में रायपुर, महासमुन्द, बलौदाबाजार, गरियाबंद, दुर्ग जिले से लोधी समाज के सदस्य भी शामिल रहेंगे।अवंती चौक स्थित लोधी समाज सामाजिक भवन प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां एक मंच स्थापित होगा, जिस पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जीवन परिचय दिया जाएगा एवं अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसी के साथ उपस्थित लोग साजाजिक उत्थान, शिक्षा, नारी शक्ति एवं सम्मान, युवा शक्ति का उत्थान,सामाजिक योजनाओं, गतिविधियों और नियमावली की जानकारी पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उक्त कार्यक्रम में दानदाताओं का सम्मान एवं उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को माता-पिता या अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन सार्वजनिक रूप से किया जा चुका है।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि 16 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए की गई यह बैठक केवल एक आयोजन की तैयारी नहीं, बल्कि देश के गौरवमयी इतिहास को नमन करने का संकल्प है। बैठक के समापन पर सभी सदस्य समाज के हर वर्ग से इस भव्य शोभा यात्रा में सपरिवार शामिल होने की अपील किया ताकि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस पूरे क्षेत्र में एक उत्सव और प्रेरणा के रूप में मनाया जा सके।इस बैठक में समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी, उपाध्यक्ष टुकेश्वर (टिक्कू) लोधी, संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी, सहसचिव कुबेर लोधी, सलाहकार गण सूरज लोधी, भरत लोधी, गजानंद गारूड़िक , इकाई अध्यक्ष/उपाध्यक्ष गण अश्वनी लोधी, मनोज लोधी, संतोष लोधी, दाऊलाल लोधी, टेकराम लोधी, दुर्गेश लोधी, लक्ष्मीनारायण लोधी, सन्नी लोधी, श्रवण लोधी, शत्रुहन लोधी, जितेन्द्र लोधी, सतीश लोधी, टेकचंद लोधी, धर्मेन्द्र लोधी, सनकादी लोधी, हेमंत लोधी, हीराराम लोधी, भारत लोधी, नरेन्द्र लोधी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026

    श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस-गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार कथा से बही भक्ति की धारा

    August 10, 2026

    स्कूल में नशामुक्ति का संकल्प-विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    Rekhraaz SahuAugust 10, 20261 Views

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.