Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार।

    June 5, 2026

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..

    June 4, 2026

    स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही-रेत और मुरम के अवैध परिवहन में लगे 04 हाइवा जप्त

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»नांदगाॅव में हुई पूनम पटेल हत्या का हुआ खुलासा, शराब के नशे में मृतक से विवाद होना बना हत्या कारण….
    आप की खबर

    नांदगाॅव में हुई पूनम पटेल हत्या का हुआ खुलासा, शराब के नशे में मृतक से विवाद होना बना हत्या कारण….

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 20, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नांदगाॅव में हुई पूनम पटेल हत्या का हुआ खुलासा, शराब के नशे में मृतक से विवाद होना बना हत्या कारण….

    महासमुंद – घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश पटेल पिता पिरीत पटेल उम्र 55 वर्ष सा0 पटेल पारा वार्ड नं 05 नांदगांव थाना व जिला महासमुंद छ0ग0 तथा भगवती राईस मिल में कुली मजदूरी का काम करता हूं । मेरे परिवार में मेरे पत्नि के अलावा मेरे दो बेटे हैं व एक बहू है। छोटे बेटे की शादी नही हुई है। मैं तथा मेरा छोटा बेटा पूनम पटेल भगवती राईस मिल बेलसोंडा मे काम करते हैं । मेरी प्रतिदिन छुट्टी रात्रि करीबन 08.00 बजे होती है तथा मेरे बेटे की छुट्टी शाम 05.00 बजे हो जाती है । दिनांक 18.03.2024 के करीबन 05.00 बजे शाम को मेरा बेटा पूनम पटेल राईस मिल से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिये निकला था। मैं जब अपने घर वापस आया तो पता चला कि मेरा बेटा पूनम पटेल अभी तक घर वापस नहीं आया है। घरवालों के बताने के बाद मैं तुरंत अपने बेटे को खोजने के लिये निकला करीबन 11.00 बजे रात्रि तक खोजने के बाद नहीं मिलने पर घर वापस आ गया । फिर दिनांक 19.03.2024 के प्रातः सुबह 07.00 बजे पुनः अपने बेटे पूनम पटेल को खोजने के लिये निकला था तो देखा कि फतौव्वा तालाब के पास काफी लोगों का भीड जमा है। पास जाकर देखा तो मेरा बेटा पूनम पटेल था शव तालाब के बिचों बीच बेशरम के पेड के पास नग्न अवस्था में चित्त हालत में मृत अवस्था में जमीन पर पडा हुआ था। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
    पुलिस अधीक्षक घटना को गंभीरता से पुलिस की टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देषित किया। पुलिस की टीम घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी एवं परिवार संबंधि, भूमि बटवारा संबंधि एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया।
    जाॅच दौरान पता चला कि मृतक रात्रि में लगभग 09ः30 बजे पानी पाउट, डिस्पोजन, चखना लेने गाॅव के बिहारी दुकान में गांव के प्रेम जांगडे के साथ खरीदने गया था। मृतक को आखरी बार प्रेम जांगडे के साथ देखने से प्रेम जांगडे पर संदेह होने पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रेम जांगडे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से बारिकी एवं कडाई से पूछताछ बताया कि मृतक पूनम पटेल के साथ शराब पीने हेतु बिहारी दुकान से चखना, डिस्पोजल, पानी पाउच लेकर गांव के फतौव्वा तलाब के पास शराब पीने के लिए जाना और दोनो मिलकर शराब पीना। शराब पीने के दौरान दोनो आपसी विवाद होना और मृतक द्वारा अश्लील गाली गलौच करना जिससें गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारना और नाक मुह से खुन निकलने लगा जिससे मृतक बिहोस होकर जमीन में गिर गया कि इसी बीच पाकिट में रखे ब्लैड नुमा कटर को निकालकर मृतक पूनम पटेल का गला को काट देना और मृतक का मृत्यु हो जाने पर उसे शव को छुपाने के नियत से अपने कन्धें में उठाकर तलाब के बीचों बीच ले जाना, इसी बीच दोनो नशे में होने से रास्ते दोनो गिर जाना से मृतक के शव घसिटते हुये बेसरम के झाडियों के पास फेक देना बताया और अपराध करना स्वीकार किया और घटना में पहने खून लगे कपडे जला देना बताया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रेम जांगडे पिता श्रवण कुमार जांगडे उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम नांदगाॅव थाना महासमुन्द, जिला महासमुन्द के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग ब्लैड नुमा कटर तथा घटना के समय पहने अधजला कपडा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द थाना सिटी महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही किया गया।

    यह सम्पूर्ण कार्यवाही सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार।

    Rekhraaz SahuJune 5, 2026

    लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.