10 सितम्बर को आरंग विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि
आरंग।स्कूल शिक्षा विभाग, विकासखण्ड आरंग (जिला रायपुर) द्वारा भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (5 सितंबर) के उपलक्ष्य में ‘विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन गुरुवार, 10 सितंबर को किया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध जलाशय के पास बने श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में यह गरिमामय कार्यक्रम प्रातः 09:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें आरंग विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू करेंगी। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष व सभापति संदीप यदु, सभापति गुरु सौरभ साहेब तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष (अटल नगर नवा रायपुर) टेशवन बघेल शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष प्रतीक बैस, जनपद पंचायत आरंग के उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर, सभापति श्रीमती सरोजनी दिवाकर जांगड़े तथा नवागाँव की सरपंच श्रीमती राजेश्वरी कैलाश आडिले उपस्थित रहेंगी। इनके साथ ही जनपद पंचायत आरंग के सभापतिगण—लुकेश साहू, संजय कुमार धृतलहरे, श्रीमती कृष्णा महेश साहू, अमर राजेन्द्र मांडले और श्रीमती रेखा कृपाल यादव भी मंच साझा करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



