Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नशीली दवाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-148 नग नशीली Nitrazepam टैबलेट जब्त-आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    श्री नेत्रम नेत्रालय का भव्य शुभारम्भ-नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने काटा फीता

    August 26, 2026

    आरंग में नशे का अवैध कारोबार बेखौफ-पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती…

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»इस स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यहां बच्चो को कराया नेवता भोजन-धन्यवाद स्वरूप बच्चो ने आयोजकों को किया सुंदर फूलों का पौधा भेंट
    Blog

    इस स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यहां बच्चो को कराया नेवता भोजन-धन्यवाद स्वरूप बच्चो ने आयोजकों को किया सुंदर फूलों का पौधा भेंट

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 29, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यहां बच्चो को कराया नेवता भोजन-धन्यवाद स्वरूप बच्चो ने आयोजकों को किया सुंदर फूलों का पौधा भेंट

    आरंग। अरुन्धती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग मे हाल ही में पालक-शिक्षक सभा मे पालको को न्यौता भोज की जानकारी दी गई थी।प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 29 फ़रवरी को विद्यालय स्तर पर पहला न्योता भोज आयोजित किया गया, इसके लिए शान्ति बाई लोधी, सरिता लोधी, सुमित्रा लोधी, कुमारी यादव एवं गंगेश्वरी लोधी संयुक्त रूप से आयोजक रहीं। शांतिबाई लोधी का जन्मदिन था। विद्यालय में पीएम पोषण योजना के तहत नवीन जागरुक महिला स्वसहायता समूह के अंतर्गत रसोइयों के रूप में कार्य करती है। प्राचार्य ने न्योता भोजन का उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण,आंशिक,अतिरिक्त भोजन का योगदान कर सकते हैं। साथ ही अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा l इस दौरान छोटे बच्चों ने भोजन शुरू करने से पहले धन्यवाद स्वरूप सुंदर फूलों के पौधों को भेंट देकर न्योता भोज के आयोजकों को साधुवाद दिया और साथ ही पौधा रोपण का मार्मिक संदेश भी दिया। इसके पश्चात् सभी ने मिलकर मटर – पनीर की सब्जी, दाल – चावल, पापड़, खीर और स्वादिष्ट फलों का बड़े ही चाव से सेवन किया । इस दौरान प्राचार्य हरीश शर्मा,उप प्राचार्य आकाश विश्वास,व्याख्याता एवं हाईस्कूल स्टॉफ में विकास पाठक, गौरव वर्मा,युवराज मिश्रा,अमिया केरकेट्टा,मनोज शर्मा,रमनदीप कौर,वामिका फिरदौस,तरन्नुम अख्तर,गुंजा,मयंक लुंनिया, आकाश शर्मा,रिमझिम वाणी प्रीति साहू आदि मिडिल स्कूल से सोनिया श्रीधर,यश प्रधान, वल्लभ,रेणुका वर्मा,कविता वर्मा,तृप्ति आदिल,दिव्या यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्राथमिक विभाग से बी फातिमा, मोनिका थावरानी,भारती रजक, सोनम त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।जबकि ऑफिस स्टाफ दीक्षा कश्यप,गौरी शंकर शुक्ला,सनत पैकरा,भुनेश्वर अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे। इस न्योता भोज के लिए मिडिल एच एम शिनिबिनु मैथ्यू द्वारा साधुवाद दिया गया एवं प्राचार्य व संपूर्ण शिक्षक वृंद द्वारा विद्यालय की ओर से इन आयोजक महिलाओं की उदारता और अनूठे पहल का स्वागत करते हुए उन्हें हृदय से सम्मानपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नशीली दवाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-148 नग नशीली Nitrazepam टैबलेट जब्त-आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    श्री नेत्रम नेत्रालय का भव्य शुभारम्भ-नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने काटा फीता

    August 26, 2026

    आरंग में नशे का अवैध कारोबार बेखौफ-पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती…

    August 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नशीली दवाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-148 नग नशीली Nitrazepam टैबलेट जब्त-आरोपी गिरफ्तार

    Vinod GuptaAugust 26, 20266 Views

    नशीली दवाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-148 नग नशीली Nitrazepam टैबलेट जब्त-आरोपी गिरफ्तार आरंग।थाना मंदिर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.