Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026

    आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” की परियोजना पर नेहरू घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
    आप की खबर

    संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” की परियोजना पर नेहरू घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 25, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” की परियोजना पर नेहरू घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

    नवापारा राजिम, 25 फरवरी 2024 । नवापारा नगर में महानदी तट स्थित नेहरू घाट किनारे सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अभियान में निरंकारी ब्रांच – गोबरा नवापारा के समस्त सेवादल भाई-बहनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर घाट किनारे फैले कूड़े-कचरे को बाहर निकालकर घाट को स्वच्छ बनाया गया। निरंकारी मिशन ब्रांच गोबरा नवापारा के प्रमुख गांधी सचदेव ने बताया कि निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सानिध्य में प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” की परियोजना की शुरूआत की गई। इस परियोजना के अन्तर्गत 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक साथा भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है। ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। अनेक वर्षों से संत निरंकारी मिशन द्वारा समाज कल्याण के लिए वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान इत्यादि जैसे जनकल्याण कार्य सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में आयोजित किये जा रहें हैं। आज के इस अभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों की उपस्थिति रही।
    इस अवसर पर गोबरा नवापारा राजिम ब्रांच के प्रमुख गांधी सचदेव जी ने सेवादारों तथा नगर पलिका अध्यक्ष एंव नगर पलिका के समस्त सफाई कर्मचारी के उत्साह एंव सेवा की भावना की प्रशंसा की एंव आभार व्यक्त किया।

    ✍️ तुकाराम कंसारी,राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026

    वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री साय

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    Vinod GuptaMay 5, 2026

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.