Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भस्म श्रृंगार….

    June 13, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन

    June 12, 2026

    बड़ी खबर-नही बढ़ेगी छुट्टी-छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026-आदेश जारी

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज,मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ
    आप की खबर

    तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज,मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 24, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज,मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ

    महासमुंद 24 फरवरी 2024/ तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया।
    सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है।


    श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। इस अवसर पर युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, ,मोतीराम साहू , नीलम दीवान, वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत,जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू ,अतिथिगण एवम ट्रस्टी के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। तत्पश्चात मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों को सुख समृद्धि की कामना की।

    इस अवसर पर मुख्य अथिति श्री सिन्हा ने कहा कि महानदी के तट पर विराजमान श्री गंधेश्वर महादेव जी के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में करीब12 करोड़ रुपए का कार्य स्वीकृत हो गया है। जिसका कार्य अतिशीघ्र होगा। आने वाले समय में सिरपुर विश्व पटल पर अंकित होगा। इस क्षेत्र में भगवान राम के चरण पड़े है वहां कोई तकलीफ नही हो सकता। इस वर्ष सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है। उन्होंने माघी पूर्णिमा की अंचल के लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

    सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शुरू होकर रात्रि 10ः00 बजे तक आयोजित होगा।

    प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर सुनील सोनी और भूपेंद्र साहू की रंगारंग प्रस्तुति

    शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 04.00 बजे जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य ,लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की आकर्षक प्रस्तुति दी गई ।

    अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा की मनोरम प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् रात्रि 10ः00 बजे तक छॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी नाइट की रंगारंग प्रस्तुति हुई।

    महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनता है।इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र व स्वास्थ स्टाल लगाया गया है।

    योजनाओ की जानकारी देने 10 विभागीय स्टाल लगाया गया
    मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया गया

    शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है। मुख्य अथिति श्री सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया और योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। यहां पर्यटन मंडल,स्वास्थ्य,उद्यानिकी,स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा,समाज कल्याण,कृषि,महिला एवम बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है। पहले दिन सिरपुर और अंचल के आसापास तथा राज्य के दूर दराज से ग्रामीण और श्रद्धालुओं की
    भीड़ देखी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भस्म श्रृंगार….

    Vinod GuptaJune 13, 2026

    ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.