Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-सभी की भागीदारी से ही बनेगा भारत विकसित-गुरु खुशवंत
    Blog

    नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-सभी की भागीदारी से ही बनेगा भारत विकसित-गुरु खुशवंत

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 21, 20243 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-सभी की भागीदारी से ही बनेगा भारत विकसित-गुरु खुशवंत

    आरंग। मंगलवार को ग्राम गुल्लू में शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें के मार्गदर्शन आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न क्लस्टर से पहुंचे महिला समूह की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जो बहुत ही आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा सभी की भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हमें अपनी सोच बड़ी रखना चाहिए‌‌। और अपने ताकत को समझकर अपने अधिकार की प्राप्ति के लिए स्वयं को जागरूक रखें। महिलाओं की शसक्तीकरण से देश आत्मनिर्भरता और प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा।महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा है।अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करते हुए विभिन्न प्रकार की योजना का लाभ उठाएं। साथ ही जिला पंचायत सदस्य रानी केजू पटेल,सभा पति अनिल सोनवानी और गोविंद साहू ने भी संबोधित किया।वही सीईओ कुमार सिंह लहरें ने कार्यक्रम के परिचयात्मक उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत विकासखंड में एक सौ पंद्रह करोड़ की राशि न्यूनतम ब्याज दर पर बैंक ऋण के रूप में महिला स्व समूह को प्रदान की गई है। यहां की महिला स्व सहायता समूह मेंगनेटो माल रायपुर, रेल्वे स्टेशन मंदिर हसौद,आई आई आईटी नया रायपुर में कैंटीन एवं अन्य गतिविधियों का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहो को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली, वरिष्ठ भाजपा नेता नेतराम चंद्राकर,महामंत्री देवनाथ साहू, चम्मन लाल साहू, श्रीमती बसंती चंद्राकर,कृष्ण कुमार वर्मा, समोंदा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू,सत्यार्थ साहू, अशोक यादव रेवाराम साहू, मीडिया प्रभारी पुष्पा यादव, सरपंच श्रीमती तारा बाई ढीढी,मनीराम आडिल सहित बड़ी संख्या में विकासखंड के सभी क्लस्टर के महिला समूहों की महिलाएं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मितांजली मंहती और कुमारी हिमानी बंजारे ने की। आभार प्रदर्शन जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें ने किया।वही कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में देवानंद निर्मलकर, रामरतन टेंगवार,पी एल मिरी, तेजेश्वरी बघेल, नीलम खरे,योगेश कुमार, अमीत सरकार शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल की अहम् भूमिका रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 19, 202617 Views

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.