Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    November 23, 2026

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    November 23, 2026

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता
    Blog

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 23, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    आरंग। मौसम की बेरुखी ने क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब खेतों में खड़ी फसल ही नहीं, बल्कि कटाई के बाद सुखाने के लिए रखी गई धान की फसल भी सुरक्षित नहीं रह गई है। लगातार तीन बार हुई बेमौसम तूफानी बारिश से पहले ही भारी नुकसान झेल चुके किसानों के सामने अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बारिश के पानी में भीगने के कारण खेतों में पड़ी कटी धान की फसल के दानों में अब अंकुर फूटने लगे हैं। जिस उपज को किसान बड़ी उम्मीदों के साथ काटकर सहेजने में जुटे थे, वही अब उनके लिए गहरी चिंता और बड़े आर्थिक नुकसान का सबब बन गई है।
    तूफानी बारिश ने फेरा मेहनत पर पानी
    इस वर्ष खेती की शुरुआत से लेकर फसल तैयार होने तक अन्नदाताओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खाद, बीज, दवा और अतिरिक्त मजदूरी का बोझ उठाकर किसानों ने किसी तरह फसल तैयार की थी। दशहरा और दीपावली के आसपास कुछ किसानों ने हरहुना (जल्दी पकने वाली) धान की कटाई शुरू की थी, जिसके बाद दीपावली पश्चात क्षेत्र में कटाई के काम में तेजी आई। इसी बीच मौसम ने अचानक करवट बदली और लगातार हुई तूफानी बारिश ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा और पानी से खड़ी फसल तो खेतों में गिर ही गई, साथ ही कटाई कर रखी गई फसल भी पूरी तरह भीग गई।
    समर्थन मूल्य पर बिक्री और गुणवत्ता का संकट
    खेतों में पड़ी कटी फसल के दानों में अंकुरण होना किसानों के लिए दोहरी मार साबित हो रहा है। बारिश के कारण उत्पादन पहले ही प्रभावित हो चुका है, वहीं अब दानों में अंकुर निकलने से धान की गुणवत्ता खराब होने और बाजार में उसकी स्वीकार्यता घटने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों के अनुसार, ऐसे धान को सुखाने के बाद भी उसकी सामान्य गुणवत्ता बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। इसके साथ ही गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण समर्थन मूल्य पर धान बेचने के दौरान होने वाली दिक्कतों की आशंका ने किसानों की नींद उड़ा दी है।
    नए चक्रवाती सिस्टम के संकेतों से सहमे किसान
    क्षेत्र के कई किसानों की फसल अभी भी खेतों में कटाई के इंतजार में खड़ी है, जबकि कटाई कर चुके किसान अपनी भीगी उपज को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती सिस्टम बनने के संकेतों ने किसानों की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। उन्हें डर है कि यदि मौसम एक बार फिर बिगड़ा, तो बची-खुची फसल को भी संभालना नामुमकिन हो जाएगा।
    बिगड़ा खेती का पूरा गणित
    लगातार बढ़ती कृषि लागत के बीच किसानों को इस बार अच्छी उपज से कर्ज चुकाने, अगली फसल की तैयारी करने और परिवार की जरूरतें पूरी करने की उम्मीद थी। लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों और आर्थिक गणित को बिगाड़ दिया है। तैयार फसल को काटने के बाद भी सुरक्षित घर तक न पहुंचा पाना किसानों के लिए सबसे बड़ी विडंबना बन गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    November 23, 2026

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    November 23, 2026

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

    November 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    Vinod GuptaNovember 23, 20261 Views

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता
    • एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान
    • फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
    • अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश
    • कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.