डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष
आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग का संचालन कर रहे ‘डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग’ का चुनाव रविवार, 15 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।।चुनाव अधिकारी मोहन पवार (विभाग प्रमुख) तथा सहयोगी अधिकारी राम कुमार वर्मा (शिशु वाटिका प्रांत प्रमुख) व नरेश यादव (विभाग समन्वयक) की उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू एवं व्यवस्थापक राजेश साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके पश्चात समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग करने की घोषणा की। बैठक में स्थायी, संरक्षक, मनोनीत एवं साधारण सदस्यों में से सर्वसम्मति से कुल 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। तत्पश्चात नई प्रबंधकारिणी समिति का गठन करते हुए पदाधिकारियों को निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए-अध्यक्ष: डॉ. तेजराम जलक्षत्री,उपाध्यक्ष: विनोद गुप्ता,व्यवस्थापक: राजेश साहू,सहसचिव: कमल नारायण देवांगन,कोषाध्यक्ष: गणेश साहू,कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्य समिति में राकेश कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर साहू और सुरेंद्र नशीने को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया है। इसके अतिरिक्त रोशन चंद्राकर, कृष्ण कुमार भारद्वाज, अशोक चंद्राकर, श्रीमती आशा वैष्णव, नरेंद्र लोधी, बृजेश कुमार सोनी, पंकज शुक्ला, तुषार भार्गव और राकेश गुप्ता सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सुषमा तिवारी द्वारा किया गया तथा अंत में प्राचार्य गोविंद साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य तुलसी प्रधान एवं दीदीयों सुश्री लता साहू, सुश्री हेमलता गिलहरे, सुश्री संजना ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग





