जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
आरंग। जनजातीय गौरव दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल आरंग द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, अदम्य साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनका प्रेरक जीवन आज भी हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, मंडल महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर एवं राकेश सोनकर, पार्षदगण नरेंद्र लोधी एवं गोलू वीरेंद्र कण्डरा, अनुसूचित जाति विकास बोर्ड के सदस्य बेदराम खूटे, एल्डरमैनगण आनंद मूर्ति अग्रवाल एवं निर्मला साहू, किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी दिलीप जलछत्री, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, भाजपा मंडल मंत्री लोधी, मंडल कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता साहू, सूर्यकांत खेलन एवं भारत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग।





