Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    November 15, 2026

    बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास
    Blog

    बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 15, 202633 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास

    आरंग। कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल, आरंग में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिससे पूरे दिन परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।समारोह का शुभारंभ नर्सरी एवं प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। बच्चों ने अपनी तोतली जुबान में गीत, आकर्षक नृत्य और विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्राइमरी एवं मिडिल सेक्शन के 60 विद्यार्थियों का दल 15 शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रायपुर रवाना हुआ। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सर्वप्रथम महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का अवलोकन किया, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को करीब से देखा और प्राचीन मूर्तियों के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने ‘दक्षिण कोशल मुद्रा उत्सव 2026’ में शिरकत की। यहां बच्चों ने दुर्लभ नोटों, प्राचीन सिक्कों और ऐतिहासिक मुद्राओं का बारीकी से निरीक्षण कर मुद्रा के विकास क्रम को समझा।

    बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय समिति द्वारा एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें दीपावली के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रस्तुत करने वाले और अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कई मेधावी छात्रों ने पुरस्कार स्वरूप ‘लर्न बाय फन’ का एक वर्षीय ऑनलाइन स्टडी पैकेज भी जीता, जिसकी मदद से वे अब घर बैठे मोबाइल के माध्यम से सभी विषयों की ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा सकेंगे।विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि बाल दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खुशियां देने के साथ-साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल सदैव इस बात के लिए प्रयासरत है कि प्रत्येक विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता और व्यावहारिक अनुभव के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़े।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    November 15, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की हुई शुरुवात-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया कई केंद्रों का शुभारंभ-किसानों में उत्साह

    November 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष

    Vinod GuptaNovember 15, 2026

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष आरंग। सरस्वती शिशु…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष
    • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    • बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास
    • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की हुई शुरुवात-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया कई केंद्रों का शुभारंभ-किसानों में उत्साह
    • खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा पूरा स्कूल परिसर
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.