11 नवंबर को यहाँ होगा भव्य मातर महोत्सव-अखाड़ा समिति के खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
आरंग।दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम लखौली में 11 नवंबर, बुधवार को भव्य मातर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे ग्राम के गौठान प्रांगण में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह है।इस अवसर पर मानव जन जागरण अखाड़ा समिति फरहदा, जिला रायपुर के होनहार खिलाड़ियों द्वारा लाठी प्रदर्शन, भाला प्रदर्शन, योग एवं पिरामिड योग सहित विभिन्न शारीरिक कौशलों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। अखाड़ा समिति का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक शिक्षा, अनुशासन, आत्मरक्षा एवं समाज सेवा की भावना विकसित करना है। समिति का संदेश है कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और सुरक्षित भारत की मजबूत नींव हैं।ग्राम पंचायत लखौली के सरपंच हिरामन साहू, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के लोगों से शाम 4 बजे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा मातर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग





