आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
आरंग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), खण्ड आरंग के अंतर्गत मण्डल गुल्लू के तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 06 नवंबर 2026, शुक्रवार (कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी, धनतेरस) को ग्राम फ़रफौंद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न होगा।कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण दोपहर 2:00 बजे निर्धारित है। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे बौद्धिक सत्र होगा तथा दोपहर 3:30 बजे भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तेज राम जलछत्री (जिला सेवा प्रमुख, रायपुर ग्रामीण) उपस्थित रहेंगे। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. के. चंद्राकर (प्राचार्य, सर्वोदय स्कूल) होंगे।।मण्डल कार्यवाह द्वारा सभी स्वयंसेवक बंधुओं से पूर्ण गणवेश में सपरिवार उपस्थित होकर अनुशासन, संगठन एवं सामाजिक एकात्मता का परिचय देने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र 9098186098 और 9977002540 जारी किए गए हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग




