Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    November 4, 2026

    गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान
    Blog

    गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 4, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,
    75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान

    बिलासपुर। समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गार्गी फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘जन्मदिवस विशेष — समाज गौरव सम्मान 2०26’ का भव्य आयोजन 28 अक्टूबर को होटल रीति रिवाज में किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर के 75 से अधिक समाजसेवियों एवं 1० सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके हाथों से सम्मानित समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रजनीश पांडे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर की प्रथम नागरिक एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिह कछवाहा , एमआईसी सदस्य स्याम साहू , भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष दीपक सिह एवं उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे की उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। गार्गी फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. प्रीति मिश्रा एवं अध्यक्ष विनोद सिह कछवाहा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    जन्मदिन को बनाया समाज सेवा का अवसर

    कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एवं गार्गी फाउंडेशन की प्रमुख श्रीमती बिदु सिह कछवाहा ने अपने जन्मदिवस को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की एक प्रेरणादायी पहल की। एक सक्रिय सामाजिक कार्यकताã के रूप में उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करने और उन्हें एक साझा मंच प्रदान करने का संकल्प लिया। इसी सोच के साथ ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन किया गया, ताकि समाजसेवियों का उत्साहवर्धन हो और वे भविष्य में और अधिक ऊर्ज़ा एवं समर्पण के साथ समाजहित में कार्य कर सकें।

    समाजसेवियों के योगदान को मिला सम्मान

    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, बाल कल्याण, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल रहे। श्रीमती कछवाहा ने कहा कि समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। समाजसेवी जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करना और उनके कार्यों को पहचान दिलाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करना और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक मंच पर लाना है।

    बिलासपुर के लिए गौरव का अवसर

    कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना एक सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्ज़ा का संचार करते हैं और अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    November 4, 2026

    05 नवम्बर को रायपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर राज्य स्तरीय समारोह-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    November 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    Vinod GuptaNovember 4, 20269 Views

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
    • दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान
    • गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान
    • 05 नवम्बर को रायपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर राज्य स्तरीय समारोह-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
    • आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.