राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
आरंग। स्थानीय श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट द्वारा दशहरा एवं दीपावली पर्व के पावन उपलक्ष्य में जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में आने वाले नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी एवं इको (ECHO) जैसी महत्वपूर्ण जांचें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी।
मंदिर के सर्वराकार सावन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी राउत एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ खरे अपनी निस्वार्थ सेवाएं देंगे और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान करेंगे।सावन शुक्ला ने कहा, “यह केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। जनसहभागिता ही इस पुनीत कार्य को सफल बनाएगी।”
मंदिर के सर्वराकार एवं ट्रस्टियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश गुप्ता, बृजेश सोनी, सतीश अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, अर्पित चौधरी एवं अरविंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



