Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026

    रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर

    October 22, 2026

    कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर
    Blog

    रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 22, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर

    महासमुंद _जिले में स्नातक-पोस्ट ग्रेजुएट 25 हजार और तकनीकी डिग्रीधारी 12 हजार बेरोजगार, सरकारी दावे खोखले
    महासमुंद। कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव एवं जीव जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने प्रदेश की साय सरकार पर युवाओं के साथ छल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल हो गई है। श्री चंद्राकर ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय के दस्तावेज ही सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महासमुंद जिले में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या 58 हजार से अधिक है, जिसमें अकेले शिक्षित बेरोजगार स्नातक/ स्नातकोत्तर लगभग 25,000 और तकनीकी डिग्रीधारी लगभग 12,000 युवा शामिल हैं। ये हजारों पढ़े-लिखे युवा उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण लेने के बाद भी डिग्री लेकर भटकने को मजबूर हैं।
    भाजपा ने सरकार बनने के दो साल के भीतर एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा किया था, लेकिन तीन साल होने को हैं, वादा जुमला साबित हुआ है। छत्तीसगढ़ में आज भी 1 लाख 10 हजार से अधिक शासकीय पद रिक्त पड़े हैं, जबकि पंजीकृत युवाओं को उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि यही हाल पूरे प्रदेश का है। सरकार कह रही है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है, लेकिन बस्तर संभाग के लगभग 2 लाख आदिवासी युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं। ये वही युवा हैं जिन्होंने नक्सली आतंक के बीच साहस दिखाकर शिक्षा पूरी की, आज रोजगार के अभाव में उन्हें गांव-घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है।
    रोजगार मेलों को दिखावा बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर आयोजित रोजगार मेलों में वेतन बहुत कम होता है या फिर निजी कंपनियां कुछ दिनों बाद युवाओं को हटा देती हैं। 10 से 12 हजार की तनख्वाह पर 14-14 घंटे काम कराने के लिए अनुबंधित किया जा रहा है, जिसमें युवा रुचि नहीं ले रहे। कई युवा बताते हैं कि जिले में औद्योगिक विकास की गति धीमी है और स्थानीय स्तर पर नए उद्योग नहीं होने से उन्हें बड़े शहरों का रुख करना पड़ रहा है। कौशल विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षण लेने के बाद भी बैंकों से ऋण न मिलने से वे अपना खुद का छोटा व्यवसाय भी शुरू नहीं कर पा रहे। श्री चंद्राकर ने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि जिले में केवल मजदूर वर्ग ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षित वर्ग भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है। यदि जल्द ही ठोस अवसर पैदा नहीं किए गए तो युवाओं में हताशा बढ़ेगी। सरकार तत्काल रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026

    कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    October 22, 2026

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित-इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

    October 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    Vinod GuptaOctober 22, 20262 Views

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व आरंग।रायगढ़ में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • 26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
    • रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर
    • कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
    • संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित-इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
    • भण्डारपुरी धाम में सम्पन्न गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला-बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.