Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

    October 19, 2026

    मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव
    Blog

    मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 19, 202629 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

    आरंग।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तामासिवनी मंडी चौक स्थित माता मंडिलेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान पूरी भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुए। नवरात्रि के अंतिम दिन माँ दुर्गा के नवम स्वरूप की आराधना के साथ भव्य हवन-पूजन, नव कन्या भोज और विशाल भंडारे (माता प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और माता के जयकारों के बीच मुख्य यजमान एवं आचार्यों द्वारा विधि-विधान से महाहवन संपन्न कराया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की।हवन के उपरांत ‘नव कन्या पूजन’ का भव्य आयोजन हुआ। नौ छोटी कन्याओं को माता रानी के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनके चरण पखारे गए, चुनरी ओढ़ाई गई और तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा की गई। इसके पश्चात् कन्याओं को हलवा, पूरी, चना और उपहार भेंट कर भोजन कराया गया।इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए सभी से निवेदन किया गया कि वे अपने घर, परिवार और मित्रों के साथ मिलकर अपने आसपास कम से कम 2 से 3 पेड़ अवश्य लगाएं, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके। कन्या पूजन के पश्चात विशाल ‘माता प्रसादी’ (भंडारे) का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों और पारा वासियों ने व्यवस्था संभालते हुए सभी आने वाले भक्तों का आदर-सत्कार किया।कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती उतारी गई, जिससे पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माता रानी के आशीर्वाद से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संपूर्ण आयोजन अत्यंत भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग प्रशंसनीय रहा।इस सफल आयोजन में दुर्गा पंडाल के पंडा भीखा साहू और भुखन तारक ने नौ दिनों तक माता जी की पूरी निष्ठा से सेवा की और स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली बताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

    October 19, 2026

    मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    Vinod GuptaOctober 19, 202634 Views

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    • मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
    • मैदानी इलाकों के गौ पालकों को नहीं मिल रही सब्सिडी-नकली दूध-पनीर के कारोबार पर इन्होंने जताई चिंता
    • मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.