अटल विहार कॉलोनी में गूंजा नवरात्र का उल्लास-मुख्य अतिथि डॉ.संदीप जैन ने किया बोर खनन का ऐलान-दीपावली से पहले दूर होगी बिजली-पानी की समस्या
आरंग। 17 अक्टूबर 2026 नवरात्र के पावन पर्व पर आरंग की अटल विहार कॉलोनी में आयोजित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘रात माई जस जागरण’ परिवार कार्यक्रम में डॉ. जैन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने उनके समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या रखी। जनहित की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने तत्काल प्रभाव से अपने निधि (फंड) से अटल विहार प्रांगण में बोर खनन करवाने की घोषणा की, जिससे स्थानीय रहवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्या से भी मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डॉ. संदीप जैन ने दीपावली से पहले इस समस्या को पूरी तरह दूर करने का आश्वासन जनता को दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार ने कॉलोनी वासियों को जानकारी दी कि पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीनदयाल फेस-टू के बोर से अटल विहार और अटल आवास के संपवेल को जोड़ने का प्रस्ताव पहले ही नगर पालिका में भेजा जा चुका है, जिस पर जल्द ही आगे की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।इस अवसर पर भिलाई के सरपंच नीलकंठ निर्मलकर जी भी विशेष रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अटल विहार विकास समिति, नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष तथा समस्त पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन और पार्षद प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



