आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
आरंग। आरंग में आस्था, संस्कृति और उत्साह के अनूठे संगम के साथ आज से ‘आरंग गरबा नाइट्स’ का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। माँ दुर्गा की भक्ति और डांडिया-नृत्य के इस पावन पर्व को लेकर युवाओं और शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।यह शानदार आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक (रविवार से सोमवार तक) स्थानीय ‘माई की बगिया (मैदान), आरंग’ में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन कार्यक्रम का समय संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक तय किया गया है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन ‘छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार’ द्वारा किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, इस पावन अवसर पर गरबा की रौनक, माँ दुर्गा की भक्ति और सबकी उपस्थिति से उत्सव की शोभा बढ़ेगी। “Same People, Same Vibes, Different Colours” की खूबसूरत थीम के साथ होने वाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार ने सभी को सादर आमंत्रित किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



