Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा की पुस्तक ‘माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी’ का हुआ विमोचन-उच्च शिक्षा मंत्री ने की सराहना
    Blog

    प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा की पुस्तक ‘माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी’ का हुआ विमोचन-उच्च शिक्षा मंत्री ने की सराहना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 11, 202628 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा की पुस्तक ‘माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी’ का हुआ विमोचन-उच्च शिक्षा मंत्री ने की सराहना

    आरंग।छत्तीसगढ़ के शासकीय नवीन महाविद्यालय, नवागांव सेक्टर 28, नया रायपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी” का भव्य विमोचन 9 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। इस पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा, पुनर्वास मंत्री टंकराम वर्मा और तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कर-कमलों द्वारा किया गया।यह महत्वपूर्ण पुस्तक प्रदेश में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के DSE (Discipline Specific Elective) पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार की गई है।पुस्तक के लेखक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि यह कृति उच्च शिक्षा की आधुनिक आवश्यकताओं और NEP के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप है। इसमें माइक्रो बायोलॉजी (सूक्ष्मजीव विज्ञान) और प्लांट पैथोलॉजी (पादप रोग विज्ञान) के मूलभूत सिद्धांतों, व्यावहारिक पहलुओं और आधुनिक अनुसंधानों को बेहद सरल एवं सुबोध भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इससे बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने और विषय की गहरी समझ विकसित करने में खासी मदद मिलेगी।पुस्तक के सफल प्रकाशन और विमोचन पर अतिथियों और महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर टंकराम वर्मा (उच्च शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार कौशल विकास विभाग), इंद्र कुमार साहू (विधायक, अभनपुर), पुरन्दर मिश्रा (विधायक, रायपुर) तथा देवराज जांगड़े (जनभागीदारी अध्यक्ष) के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकवृंद, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने डॉ. अजय कुमार वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने इसे महाविद्यालय के लिए एक गौरवशाली शैक्षणिक उपलब्धि करार देते हुए विश्वास जताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के बौद्धिक और अकादमिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    Vinod GuptaOctober 11, 202622 Views

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित आरंग। आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    • रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन
    • आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
    • अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश
    • 05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.