जरौद महोत्सव एवं राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को दिया न्योता
आरंग।आगामी 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले जरौद महोत्सव एवं राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता’ को लेकर आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाकात की। साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र के अध्यक्ष गोविंद साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय को इस सांस्कृतिक आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।मुलाकात के दौरान स्थानीय एवं राज्य स्तरीय युवा कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने, उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने और क्षेत्रीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।आयोजन समिति ने मंत्री महोदय को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आने वाले प्रतियोगियों के ठहरने की व्यवस्था तथा प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों की तैयारियों से भी अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं और आयोजकों के इस कला-प्रेमी प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का सकारात्मक आश्वासन दिया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लहरी जी, भीषण साहू, सतीश साहू, खेलावन साहू, उपसरपंच सतीश साहू, राहुल साहू, खुमान साहू और दिनेश साहू सहित समस्त युवा कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य सहित बीजेपी के कार्यकर्त्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



