Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान, कलेक्टर ने परिजनों का किया सम्मान

    October 6, 2026

    वार्ड 29 के आंगनबाड़ी केंद्र में बिंदी, मेहंदी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनमहिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित; महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-बनाई गई 510 वर्ग फीट की विशाल रंगोली-शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों को कलात्मक रूप से किया गया प्रदर्शित

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वार्ड 29 के आंगनबाड़ी केंद्र में बिंदी, मेहंदी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनमहिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित; महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
    Blog

    वार्ड 29 के आंगनबाड़ी केंद्र में बिंदी, मेहंदी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनमहिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित; महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 6, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वार्ड 29 के आंगनबाड़ी केंद्र में बिंदी, मेहंदी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनमहिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित; महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

    महासमुंद। पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड नंबर 29 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिंदी, मेहंदी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी हितग्राहियों को दी गई।कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्रीमती भारती बागल बतौर वक्ता शामिल हुईं। वहीं कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु यादव, वार्ड नंबर 19 की पार्षद श्रीमती प्रीति बदल मक्कड़, शहर महामंत्री श्रीमती दुर्गा सारवा, पूर्व पार्षद श्रीमान मनीष शर्मा, बूथ अध्यक्ष सचिव श्रीमती सपना राजपूत, वार्ड नंबर 12 की पार्षद श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी तथा वार्ड नंबर 30 की पार्षद सुश्री धनेश्वरी सोनवानी सहित अन्य अतिथि एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

    बिंदी प्रतियोगिता में कीर्ति यादव प्रथम

    कार्यक्रम के दौरान आयोजित बिंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती कीर्ति यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यशोदा कन्नौजे ने द्वितीय स्थान हासिल किया।इसी तरह कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। इसमें यामिनी कन्नौजे प्रथम तथा सपना राजपूत द्वितीय स्थान पर रहीं।मेहंदी प्रतियोगिता में भी दिखी प्रतिभामहिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। इसमें भानुप्रिया जगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छाया कन्नौजे ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

    महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारीकार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा विभागीय योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

    कार्यक्रम के दौरान श्री चंदन मरकाम के द्वारा न्योता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने सहभागिता की।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का योगदान

    कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड नंबर 29 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। केंद्र का आंगनबाड़ी कोड 22411050307 है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहिल्या मरकाम एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती चित्रलेखा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों को महिलाओं के बीच जागरूकता, सहभागिता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में उपयोगी बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान, कलेक्टर ने परिजनों का किया सम्मान

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-बनाई गई 510 वर्ग फीट की विशाल रंगोली-शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों को कलात्मक रूप से किया गया प्रदर्शित

    October 6, 2026

    नवरात्रि में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और जसगीत को बढ़ावा देने की मांग-डीजे और फूहड़ आयोजनों पर रोक लगाने इन्होंने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    October 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान, कलेक्टर ने परिजनों का किया सम्मान

    Vinod GuptaOctober 6, 20265 Views

    स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान, कलेक्टर ने परिजनों का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान, कलेक्टर ने परिजनों का किया सम्मान
    • वार्ड 29 के आंगनबाड़ी केंद्र में बिंदी, मेहंदी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनमहिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित; महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
    • सेवा संकल्प अभियान-बनाई गई 510 वर्ग फीट की विशाल रंगोली-शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों को कलात्मक रूप से किया गया प्रदर्शित
    • नवरात्रि में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और जसगीत को बढ़ावा देने की मांग-डीजे और फूहड़ आयोजनों पर रोक लगाने इन्होंने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न-युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह के आयोजन पर हुई विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.