सेवा संकल्प अभियान-बनाई गई 510 वर्ग फीट की विशाल रंगोली-शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों को कलात्मक रूप से किया गया प्रदर्शित
आरंग। दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लगभग 510 वर्ग फीट की विशाल रंगोली का निर्माण किया गया। यह आयोजन आरंग महाविद्यालय, भक्त माता कर्मा शासकीय नवीन महाविद्यालय समोदा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय तामासिवनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।रंगोली में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। इसमें खेलो इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल जीवन मिशन, मेक इन इंडिया तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसे विषयों का सुंदर चित्रण किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति को दर्शाते हुए बस्तर आर्ट को भी विशेष रूप से शामिल किया गया।इस अवसर पर पूर्व में पोषण माह के अंतर्गत ‘सुपोषित भारत, विकसित भारत’ की थीम पर बनाई गई रंगोली में ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, योग तथा बस्तर कला का चित्रण किया गया था। इसमें पद्मश्री पदक का भी सुंदर चित्रण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन आरंग ब्लॉक के नोडल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभया रा जोगलेकर तथा सह-नोडल विभा सतपथी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के सदस्य संतोष लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



