जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता
आरंग। क्षेत्र में जिला स्तरीय अंडर-17 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस स्कूल मंदिर हसौद की प्राध्यापिका/प्राचार्य प्रेमशिला एक्का ने की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद एकता मिश्रा, प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा और आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू उपस्थित रहे।संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने जानकारी दी कि इस रोमांचक प्रतियोगिता में रायपुर जिले के चार प्रमुख विकासखंडों— अभनपुर, धरसीवां, तिल्दा और आरंग की टीमों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धरसीवां और आरंग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए धरसीवां की टीम विजेता रही और आरंग की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ी अब आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस संपूर्ण प्रतियोगिता का संयोजन विकासखंड सहायक खेल अधिकारी एवं सचिव ओंकेश्वर सोनवानी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री टेंभुकर, रवि धनगर, विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर, प्रियल साहू, अमित बंजारे और आरंग क्रिकेट क्लब के अश्वनी रात्रे सहित समस्त खेल प्रेमी सदस्य व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



