‘गौठ बात’ कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी समस्याएं-झलमला तालाब के गंदे पानी और सुअर पालन पर जताई चिंता
आरंग। शनिवार को आरंग के पुराने नगर पालिका परिसर में ‘गौठ बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों और समूहों ने अपनी मांगों व समस्याओं से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे।
लोधी पारा के निवासियों ने नगर के सबसे बड़े झलमला तालाब का पानी अत्यधिक गंदा होने की शिकायत की। वार्डवासियों का कहना है कि पानी की बदबू और गंदगी के कारण लोग निस्तारी नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति से अवगत कराने के लिए वे तालाब के पानी का सैंपल भी साथ लेकर पहुंचे थे। इस पर अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी को मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए तथा लाये पानी को लेब में टेस्ट के लिए भेजने पानी को इंजीनियर को सौपा। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 14 के मोहल्लेवासियों ने गोपी देवार द्वारा किए जा रहे सुअर पालन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इससे पूरे मोहल्ले में तीव्र दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्वास्थ्य संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। निवासियों ने इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की।जिस पर अध्यक्ष ने सुवरो को आवासीय स्थल से हटाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात की। साथ ही, बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन से मुलाकात कर आगामी 08 अक्टूबर को टाउन हॉल में आयोजित होने वाली फ्रेशर पार्टी के लिए आमंत्रित किया।गोठ बात कार्यक्रम में कई नागरिको ने अपने व्यक्तिगत समस्यायों के समाधान को लेकर अध्यक्ष से मुलाकात की।नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की बात कहते हुए अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करना हमारी पहली जिम्मेदारी है।इस अवसर पर पार्षद गण, पार्षद प्रतिनिधि तथा बीजेपी के कार्यकर्त्ता गण भी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



