बड़ी खबर-रवि सिंह ने संभाला नए SDM के रूप में कार्यभार
आरंग।आरंग के नए sdm रवि सिंह ने आरंग के नए अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। आरंग कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधिवत रूप से अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की और वे पूर्व SDM श्रीमती अभिलाषा पैकरा का स्थान लेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वे आगामी सोमवार से नियमित रूप से अपने नए कार्यालय में जनता और प्रशासनिक कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे।कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वे क्षेत्र का दौरा करने निकल गए ।
विनोद गुप्ता-आरंग



