Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026

    जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता

    October 3, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सिंचाई नहरों में पानी रोककर मछली पकड़ने वाले शरारती तत्वों पर रोक लगाने की मांग, किसानों में आक्रोश
    Blog

    सिंचाई नहरों में पानी रोककर मछली पकड़ने वाले शरारती तत्वों पर रोक लगाने की मांग, किसानों में आक्रोश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 3, 202656 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिंचाई नहरों में पानी रोककर मछली पकड़ने वाले शरारती तत्वों पर रोक लगाने की मांग, किसानों में आक्रोश

    आरंग।वितरक शाखाओं और माइनरों के माध्यम से इन दिनों खरीफ धान की फसल को बांधों से अनवरत सिंचाई पानी दिया जा रहा है, लेकिन सतत चौकसी के लिए पर्याप्त विभागीय मैदानी अमला न होने के कारण इसका फायदा मछली पकड़ने वाले शरारती तत्व उठा रहे हैं। खासकर रात के समय में ये लोग पानी के प्रवाह को अवरूद्ध कर मछली पकड़ते हैं, जिससे पानी का प्रवाह बाधित होता है। प्रवाह टूटने के बाद फिर से नए सिरे से पानी की धार लगानी पड़ती है, जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों की इस गंभीर समस्या की शिकायत पर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सिंचाई पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हिरेश चंद्राकर, थानसिंह साहू, गोविंद चंद्राकर, धनीराम साहू, प्रहलाद चंद्राकर, भारतेन्दु साहू, मनमोहन गुप्ता, चिंताराम वर्मा, तुलाराम चंद्राकर और योगेश चंद्राकार आदि ने महानदी जलाशय परियोजना के अधीक्षण अभियंता एस.के. साहू, जल प्रबंध संभाग क्रमांक 01 के कार्यपालन अभियंता ललित रावटे तथा बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार बहादुर को पूरी जानकारी भेजी है। उन्होंने नहरों के पानी के प्रवाह को अवैधानिक रूप से अवरूद्ध करने पर रोक लगाने और ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।
    किसानों और प्रतिनिधियों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया है कि पूर्व में जब सिंचाई पंचायतें अस्तित्व में थीं, तब इन माइनरों व वितरक शाखाओं में मछली पकड़ने के अधिकारों के साथ-साथ महानदी मुख्य नहर के किनारों की नीलामी की जाती थी। इनके माध्यम से नहर प्रणाली में सिंचाई जारी रहने तक दिन-रात चौकसी की जाती थी, जिससे विघ्नसंतोषी तत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते थे।
    किसानों ने मांग की है कि इस पर रोक लगाने के लिए या तो पर्याप्त अमला तैनात किया जाए अथवा इस खरीफ सिंचाई सीजन में फिलहाल सिंचाई पंचायत मुख्यालय वाले ग्रामों को इसकी व्यवस्था सौंप दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए निर्देश या परिपत्र जारी कराने की बात कही गई है, ताकि सिंचाई पानी के प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और किसानों की फसल को समय पर पूरा पानी मिल सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026

    जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता

    October 3, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा

    October 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaOctober 3, 202629 Views

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता
    • सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा
    • ‘गौठ बात’ कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी समस्याएं-झलमला तालाब के गंदे पानी और सुअर पालन पर जताई चिंता
    • बड़ी खबर-रवि सिंह ने संभाला नए SDM के रूप में कार्यभार
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.