गणपति बप्पा की आराधना के बाद आरंग के नेताजी चौक पर आज होगा भव्य प्रसादी वितरण…
आरंग।गणपति बप्पा के पावन गणेशोत्सव के अवसर पर श्री विघ्नहर्ता परिवार गणेशोत्सव समिति, नेताजी चौक, धर्मनगरी आरंग द्वारा आज, 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे से नेताजी चौक, आरंग में विशाल भंडार प्रसादी वितरण का आयोजन किया जा रहा है।भगवान श्री गणेश जी के चरणों में भोग अर्पित कर यह प्रसादी वितरित की जाएगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। इस आयोजन का उद्देश्य भक्ति के साथ-साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
विनोद गुप्ता-आरंग



