Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आयुर्वेद सेवा सम्मेलन-भाजपा नेत्री ने लिया मरणोपरांत अंगदान का पावन संकल्प

    September 24, 2026

    पंडरी तालाब आरंग में गूंजे कर्मा गीतों के थाप-सहपरिवार कुलदेवी कर्मा माता को घर लेकर पहुँचे साहनी परिवार

    September 24, 2026

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू
    Blog

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 23, 202619 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    आरंग |श्री विघ्नहर्ता परिवार, नेताजी चौक आरंग द्वारा गणेशोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित ‘सनातन जीवन पद्धति एवं प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान’ प्रदर्शनी इन दिनों क्षेत्र में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा के विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का भ्रमण किया।बच्चों ने प्राचीन भारत की प्रमुख खोजों, आविष्कारों, गणित, चिकित्सा विज्ञान और समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी जानकारियों को बेहद उत्सुकता के साथ देखा और समझा। विभिन्न मॉडलों एवं आकर्षक प्रस्तुतियों को देखकर विद्यार्थियों में एक विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विषयों के संबंध में अपने शिक्षकों और समिति के सदस्यों से विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को यह अनुभव हुआ कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा केवल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गणित, चिकित्सा, खगोल विज्ञान और अन्य विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी अत्यंत समृद्ध रही है।विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे बेहद रोचक, ज्ञानवर्धक और नई सीख देने वाला अनुभव बताया। वहीं, शिक्षकों ने भी श्री विघ्नहर्ता परिवार के इस अनूठे प्रयास की भरपूर प्रशंसा की, जिसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली भारतीय ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने का काम किया जा रहा है। आयोजक ‘श्री विघ्नहर्ता परिवार’ का कहना है कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को हमारी सनातन संस्कृति से परिचित कराना तथा उनके मन में जिज्ञासा और कुछ नया सीखने की भावना को प्रोत्साहित करना है। संस्कृति, ज्ञान और संस्कारों की इस प्रेरणा को आगे बढ़ाने का यह सिलसिला निरंतर जारी है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आयुर्वेद सेवा सम्मेलन-भाजपा नेत्री ने लिया मरणोपरांत अंगदान का पावन संकल्प

    September 24, 2026

    पंडरी तालाब आरंग में गूंजे कर्मा गीतों के थाप-सहपरिवार कुलदेवी कर्मा माता को घर लेकर पहुँचे साहनी परिवार

    September 24, 2026

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल

    September 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आयुर्वेद सेवा सम्मेलन-भाजपा नेत्री ने लिया मरणोपरांत अंगदान का पावन संकल्प

    Vinod GuptaSeptember 24, 202645 Views

    आयुर्वेद सेवा सम्मेलन-भाजपा नेत्री ने लिया मरणोपरांत अंगदान का पावन संकल्प रायपुर/आरंग। राजधानी के सरदार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.