कांग्रेसियों की वाचालता मानसिक दिवालिएपन का प्रमाण : भाजपा

जिला अध्यक्ष येतराम साहू का करारा हमला : मोदी जी के जन्मदिन पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले कांग्रेस नेता बताएँ— नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया, राहुल और वाड्रा का जन्मदिन किस नाम से मनाना पसंद करेंगे?”
महासमुन्द। भारतीय जनता पार्टी के जिल अध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए इसे उनकी राजनीतिक हताशा और अनर्गल वाचालता करार दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हमेशा जनसेवा, रक्तदान, स्वच्छता और जनकल्याणकारी कार्यों के जरिए ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाती है। लेकिन जिन दलों की संस्कृति केवल एक परिवार की परिक्रमा और भ्रष्टाचार पर टिकी हो, उन्हें जनसेवा का यह भाव कभी समझ नहीं आ सकता।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस का नामकरण करने की हास्यास्पद कोशिश करने से पहले कांग्रेसी यह स्पष्ट करें कि वे अपने आकाओं का जन्मदिन किन नामों से मनाना पसंद करेंगे :
• पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन : देश की सीमाओं से समझौता करने, अक्साई चिन गँवाने और कश्मीर समस्या देश पर थोपने के नाम पर मनाया जाए?
- इंदिरा गांधी का जन्मदिन : देश पर क्रूर ‘आपातकाल’ थोपने, लोकतंत्र की हत्या करने और नागरिक अधिकारों को कुचलने के ‘तानाशाही दिवस’ के रूप में मनाएंगे?
- राजीव गांधी का जन्मदिन : सिखों के नरसंहार, भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी को भगाने और ऐतिहासिक ‘बोफोर्स दलाली दिवस’ के रूप में मनाना चाहेंगे?
- एंटोनिया एडविगे अल्बिना माइनो (सोनिया गांधी) का जन्मदिन : सुपर पीएम बनकर 10 वर्षों तक देश को लूटने, टू-जी, कॉमनवेल्थ और कोयला घोटाले के ‘महाघोटाला दिवस’ के रूप में मनाएंगे?
- राहुल गांधी का जन्मदिन : देश की गरिमा को विदेशों में बदनाम करने, सेना के शौर्य पर सवाल उठाने और सनातन का अपमान करने के ‘झूठ और भ्रम दिवस’ के नाम पर रखेंगे?
- प्रियंका वाड्रा व रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन : हरियाणा और राजस्थान में किसानों की जमीनों को हड़पने के ‘जमीन हड़प दिवस’ के रूप में मनाएंगे?
