‘सेवा संकल्प अभियान’-आरंग जनपद क्षेत्र में आज शाम प्रज्वलित किए जाएंगे 1.03 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये-ये होंगे शामिल
आरंग। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज जनपद पंचायत आरंग के समस्त पंचायतों एवं जनपद कार्यालय द्वारा एक अनूठे और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को शाम 6:00 बजे कुल 1,03,700 आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।इसी अभियान के तहत प्रमुख कार्यक्रम के रूप से ग्राम बाराडेरा धाम (धनुसली) में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा माननीय शिवेश कुमार रामजी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े और छ.ग. अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री अनिल सोनवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इन अतिथियों की उपस्थिति में यहां 25 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।इस गरिमामय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



