Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य
    Blog

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 15, 202698 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    आरंग।धर्मनगरी आरंग के नेताजी चौक स्थित ‘श्री विघ्नहर्ता परिवार’ द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव को केवल पूजा-अर्चना तक सीमित न रखकर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जनसेवा के अनूठे संगम के रूप में मनाया जा रहा है। समिति ने इस पावन पर्व को सीधे सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए कई रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इसी क्रम में नेताजी चौक पर ‘सनातन जीवन पद्धति पर आधारित प्रदर्शनी’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध ज्ञान-विरासत, प्राचीन खोजों, गणित, आयुर्वेद, खगोल विज्ञान, धातु विज्ञान, वेद परंपरा और वास्तुकला से सरल व रोचक तरीके से परिचित कराना है। इसके साथ ही समिति ने “गौ माता : राष्ट्र माता” के संदेश को केंद्र में रखते हुए गौ संरक्षण और सेवा के प्रति जनचेतना जगाने का विशेष संकल्प लिया है।भक्ति के साथ सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के दूसरे दिन से लगातार “10 दिवस – 10 सेवा कार्य” अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान समिति के सदस्य जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरण, रक्तदान शिविर, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार में सहयोग, दिव्यांगजनों की सहायता, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, बुजुर्गों के लिए नेत्र सेवा शिविर, गौ सेवा व गौ आरती, बड़े पैमाने पर पौधारोपण तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसी गतिविधियों को अंजाम देंगे।
    “सेवा ही संकल्प, संस्कार ही पहचान” के ध्येय वाक्य के साथ श्री विघ्नहर्ता परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान की गौरवशाली परंपरा से जुड़ें और इन सेवा कार्यों में सहभागी बनकर इस सामाजिक प्रयास को सफल बनाएं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    September 15, 2026

    मंत्री कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान श्री गणेश-की गई क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

    September 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    Vinod GuptaSeptember 15, 202631 Views

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.