Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    September 15, 2026

    मंत्री कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान श्री गणेश-की गई क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन-जल्द समाधान हेतु दिए निर्देश..
    Blog

    कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन-जल्द समाधान हेतु दिए निर्देश..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 14, 2026219 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन-जल्द समाधान हेतु दिए निर्देश…

    आरंग। पं. दीनदयाल कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग को लेकर पं. दीनदयाल विकास समिति आरंग के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका आरंग में डॉ. संदीप जैन को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन के माध्यम से कॉलोनीवासियों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार और नए बोरवेल की व्यवस्था करने, खराब सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत करवाने, मुख्य मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू करवाने तथा नालियों एवं सड़कों की नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी। कॉलोनीवासियों द्वारा सौंपी गई इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डॉ. संदीप जैन ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा की और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस त्वरित पहल पर समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने समस्त कॉलोनीवासियों की ओर से डॉ. संदीप जैन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास से जुड़े विषयों को लेकर विकास समिति लगातार प्रयासरत है और आगे भी कॉलोनीवासियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाती रहेगी।इस अवसर पर पं. दीनदयाल विकास समिति के संरक्षक मदनलाल साहू, आशीष जसवाल एवं वैभव सोनी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    September 15, 2026

    मंत्री कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान श्री गणेश-की गई क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

    September 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    Vinod GuptaSeptember 15, 202678 Views

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.