भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
आरंग।भारतीय जनता पार्टी अटल नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक संजय ढीढी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले आगामी सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। साथ ही, अभियानों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस बैठक में अटल नगर मंडल अध्यक्ष श्री टेशवन बघेल, महामंत्री द्वय मनोज यादव व डॉ. कौशल तारक उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर सहित चंद्रशेखर बघेल, मनीराम निषाद, सरजुदास मानिकपुरी, ठाकुरराम साहू, सुरेश सिन्हा, श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती मंजू नेताम, अशोक साहू, साकेत चंद्राकर, चंद्रकांत पाल, टेमन यादव, दिगंबर साहू, रूपेश साहू, श्रीमती प्रीति सोनी एवं श्रीमती माया बाथम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



