Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा
    Blog

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 7, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    आरंग। यादव समाज आरंग द्वारा अवंती बाई चौक स्थित बिजली ऑफिस के पास यादव भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव (चतुर्थ वर्ष) हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन रहे, जबकि अध्यक्षता वार्ड क्र 02 के पार्षद उमाकांत यादव ने की। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन का समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया तथा पूरे नगर व यादव समाज की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मंच से अपने उद्बोधन में पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने समाज को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान यादव समाज की ओर से भवन परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने हेतु मांग पत्र सौंपा गया। जनहित और समाज की आवश्यकता को देखते हुए डॉ. जैन ने मंच से ही तत्काल पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य स्वीकृत करने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।कार्यक्रम में यादव समाज के अध्यक्ष महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष गोपी यादव, सचिव राकेश यादव व ओंकार यादव, महामंत्री राजू यादव व कमलेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही संरक्षक जी. एस. यादव, डॉ. पूनम चंद यादव, रवि यादव, संतोष यादव, गौरी यादव, जम्मू यादव सहित सदस्य पवन यादव, राजेंद्र यादव, तुलसी यादव, जितेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, अशोक यादव, संतराम यादव, प्रभात यादव, कौशल यादव, गणेश यादव तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति व बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद सर्व यादव समाज द्वारा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    Vinod GuptaSeptember 7, 20261 Views

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.