Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026

    विधायक इंद्र कुमार साहू का जन्मदिवस-शिक्षक सम्मान व खेल सामग्री वितरण समारोह संपन्न

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत
    Blog

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 6, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    ​आरंग।सर्व यादव समाज आरंग द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य एवं गरिमामयी शोभायात्रा निकाली गई। भक्तिभाव और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि व श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।​इस गरिमामयी आयोजन का स्वागत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर द्वारा गर्मजोशी के साथ किया गया। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर मंच बनाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। कांग्रेसजनों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और सभी को शीतल जल एवं पिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और समाज के प्रमुखों को पुष्पहार पहनाकर श्रीफ़ल भेट किया गया। ​इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अधर्म पर धर्म की विजय और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। यादव समाज द्वारा हर वर्ष निकाला जाने वाला यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता की पहचान है। ​स्वागत कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगल मूर्ति अग्रवाल जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण सजल चंद्राकर पार्षद समीर गोरी भारती देवांगन सूरज सोनकर , जय डहरिया देवेंद्र धृतलहरें गौरी बाई देवांगन सादिक बेलिम कुलदीप लोधी सागर सुदामा पाल जोशी शेखर लोधी चमन जलछतरी आचू देवांगन मनेश कंडरा चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026

    विधायक इंद्र कुमार साहू का जन्मदिवस-शिक्षक सम्मान व खेल सामग्री वितरण समारोह संपन्न

    September 6, 2026

    जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन-60 शिक्षक हुए सम्मानित

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    Vinod GuptaSeptember 6, 20261 Views

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत ​आरंग।सर्व यादव…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.