विधायक इंद्र कुमार साहू का जन्मदिवस-शिक्षक सम्मान व खेल सामग्री वितरण समारोह संपन्न
आरंग।डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक इंद्र कुमार साहू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नवीन माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला चरोदा में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा मंडल चंपारण-तामासिवनी के अध्यक्ष एवं अभनपुर विधायक प्रतिनिधि तोषण लाल साहू के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार और छात्र-छात्राओं ने विधायक श्री इंद्र कुमार साहू को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं विधायक की ओर से भी उपस्थित सभी शिक्षक गणों को बधाई संदेश पत्र सौंपा गया। इस गरिमामय आयोजन में आरंग जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रविंद्र (रिंकू) चंद्राकर, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष साहू, प्राधिकृत अधिकारी विष्णु साहू, ग्राम पंचायत पंच लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा के प्रधान पाठक के. के. परमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



