श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…
आरंग।भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यादव समाज आरंग नगर द्वारा आज, रविवार 06 सितंबर 2026 को चतुर्थ वर्ष भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 12:00 बजे अवंतीबाई चौक, बिजली ऑफिस के पास स्थित यादव भवन, आरंग से होगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद उमाकांत यादव करेंगे।आयोजक ‘यादव समाज आरंग नगर’ ने नगर एवं आसपास के समस्त श्रद्धालुओं, सामाजिक बंधुओं व नागरिकों से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यात्रा को लेकर नगरवासियों व श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



