गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक
आरंग। आगामी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आरंग पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस तारतम्य में 05 सितम्बर शनिवार शाम 4:00 बजे थाना परिसर आरंग में एक विशेष शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।इस बैठक में नगर एवं क्षेत्र के सभी गणेश उत्सव पंडाल समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों तथा जनप्रतिंनिधियो को आमंत्रित किया गया है। बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी पंडाल समितियों के प्रतिनिधियों से शनिवार शाम ठीक 4:00 बजे थाना परिसर पहुंचकर बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



