Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव-नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी गोकुल की छटा-मीनार बनाकर फोड़ी मटकी

    September 4, 2026

    धूमधाम से यहां मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-विकारों पर विजय पाने का दिया संदेश

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धूमधाम से यहां मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-विकारों पर विजय पाने का दिया संदेश
    Blog

    धूमधाम से यहां मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-विकारों पर विजय पाने का दिया संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 4, 202665 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धूमधाम से यहां मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-विकारों पर विजय पाने का दिया संदेश

    आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आरंग सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. लता बहन ने श्रीकृष्ण के आदर्श स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्म से ही 16 कलाओं से संपूर्ण, निर्विकारी और मर्यादा पुरुषोत्तम थे। आज के इस कलियुगी परिवेश में चारों ओर अत्याचार, पापाचार और विकारों का प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में श्रीकृष्ण जैसे दिव्य चरित्र का निर्माण करने के लिए जीवन में त्याग, तपस्या और श्रेष्ठ कर्मों को अपनाना अनिवार्य है। श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वरीय ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति के बल पर नर को नारायण और नारी को लक्ष्मी बनाया जा सकता है। उन्होंने जनमानस का आह्वान किया कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे पांच मुख्य विकारों पर विजय प्राप्त करके ही श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को आत्मसात किया जा सकता है।इस पावन अवसर पर आरंग नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों बैहार, रींवा, लखौली, भानसोज, नारा, कुकरा, संडी, गुल्लू, देवरी, समोदा, चरौदा तथा भिलाई से सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण और मुख मीठा कराकर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव-नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी गोकुल की छटा-मीनार बनाकर फोड़ी मटकी

    September 4, 2026

    6 सितंबर को भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक-आगामी कार्ययोजनाओं पर होगी चर्चा

    September 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    Vinod GuptaSeptember 4, 20261 Views

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.