Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज
    Blog

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 3, 20268 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    आरंग।आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गणेशोत्सव को भव्य, सफल और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री वक्रतुंड परिवार ने नगर भ्रमण कर विभिन्न देवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं को आयोजन का निमंत्रण अर्पित किया। परंपरा के अनुसार नगर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर समिति के सदस्यों ने शीश नवाया और उत्सव के मंगलमय आयोजन का आशीर्वाद लिया।तैयारियों के तहत वक्रतुंड परिवार के सदस्यों ने सर्वप्रथम कर्मा माता चौक स्थित भगवान श्री गणेश का पूजन कर उत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। इसके पश्चात नगर की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था के प्रमुख केंद्र श्री बागेश्वर नाथ महादेव, श्री कुमारेश्वर महादेव, आदिशक्ति माँ चंडी, माँ महामाया, माँ दुर्गा और माँ समिया मंदिर सहित अन्य देवालयों में पहुंचकर विधिवत अर्जी लगाई गई और देवी-देवताओं को पधारने का आमंत्रण दिया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि नगर के किसी भी पावन कार्य की शुरुआत स्थानीय देवी-देवताओं के आशीर्वाद से करना हमारी सनातन परंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक है।इस वर्ष के गणेशोत्सव को विशेष स्वरूप देते हुए समिति द्वारा अनेक विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा तैयार की गई है। उत्सव के दौरान सहस्त्रार्चन, छप्पन भोग, भव्य महाआरती, दुर्वा पूजन, गणेश अष्टक पाठ एवं सुंदरकांड पाठ जैसे अनुष्ठान संपन्न होंगे। वक्रतुंड परिवार के सदस्यों ने समस्त आरंग वासियों से इस पावन उत्सव में सपरिवार शामिल होने, बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने और आयोजन को ऐतिहासिक व सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026

    अंजय शुक्ला सहित इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा-आदेश जारी…

    September 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    Vinod GuptaSeptember 3, 20268 Views

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.