अंजय शुक्ला सहित इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा-आदेश जारी…
आरंग। राज्य शासन द्वारा जारी एक आदेश में अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड, संजय अग्रवाल अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग व शरद अवस्थी उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान करता है। उन्हे नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग या आयोग का होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



