अवैध हथियार-अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही-सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरंग।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर आमजन को भयभीत करने वाले व्यक्तियों, अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 31.08.2026 एवं 01.09.2026 को थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले 01 आरोपी तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू, 116 पौवा देशी शराब एवं नगद बिक्री रकम जप्त की गई।
सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 31.08.2026 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुनगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी आदित्य निषाद, पिता विनोद निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुनगी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर को पकड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 411/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
अवैध शराब बिक्री करते 04 आरोपी गिरफ्तार
थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा दिनांक 31.08.2026 को नकटा मोड़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते क्षेत्र के गुण्डा बदमाश आरोपी मिथलेश वर्मा, पिता राजकुमार वर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम टेकारी कॉलोनी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 48 पौवा देशी शराब, कीमत 4,800 रूपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 412/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार चंदखुरी फार्म बाजार रोड के किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करते क्षेत्र के निगरानी बदमाश आरोपी प्रहलाद वर्मा, पिता केशरी वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंदखुरी फार्म, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 910 रूपये, कुल कीमत 4,210 रूपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 413/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। दिनांक 01.09.2026 को थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा ग्राम चीचा पानी टंकी के पास ठेले में अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी उमेश्वर अनंत, पिता सुन्दर लाल अनंत, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चीचा, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब, कीमत 3,500 रूपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 420/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।इसी क्रम में ग्राम चीचा पुराने तालाब के पास बरगद पेड़ के नीचे अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी जितेन्द्र डहरिया, पिता पुनदास डहरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी चीचा, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब एवं बिक्री नगदी रकम सहित कुल 4,750 रूपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 421/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से 06 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा सभी अनावेदकों को तहसील न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल दाखिल किया गया।
कुल कार्यवाही एवं जप्ती
कुल 05 आरोपी गिरफ्तार
01 नग धारदार स्टील का चाकू जप्त
116 पौवा देशी शराब जप्त
शराब एवं नगद बिक्री रकम सहित कुल 17,260 रूपये की सामग्री जप्त
06 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री, अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग



