पेड़ो को राखी एवं रक्षासूत्र बांधकर कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आरंग।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू के छात्राओ नें प्राचार्या नम्रता तिवारी के निर्देशन व श्वेता मिश्रा व्याख्याता के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन पर्व के पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण का शपथ लेकर विद्यालय परिसर में लगाए गए पेड़ो को राखी एवं रक्षासूत्र बांधकर कर पेड़-पौधों की कटाई से पर्यावरण को होने वाले नुकसान होने से बचाने व उन्हे संरक्षित करने का संदेश दिया कार्यक्रम में टोमेश्वरी निषाद, भूमिका निर्मलकर,ललिता धीवर,वंदना टंडन, भारती सोनी,ललिता यादव, सुमन पटेल, माही यादव आदि ने भाग लिया इस व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा ने रक्षाबंधन पर्व के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर व्याख्यातागण खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, प्रकाश चंद्र साहू,प्रमिला मेश्राम, द्वारिका प्रसाद दीवान, रजनी बाला भारती, हेमलता नायक सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राए उपस्थित हुए।
विनोद गुप्ता-आरंग



